शिया हजारा समुदाय ने प्रदर्शन बंद कर मृतकों को दफनाया
इस्लामाबाद
पाकिस्तान में पिछले 6 दिनों से इंसाफ की मांग कर रहे अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय ने प्रधानमंत्री इमरान की धमकियों के बाद अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। उन्होंने न केवल इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के हमले में मारे गये 11 कोयला खनिकों के शवों को दफना दिया। बल्कि, क्वेटा के वेस्टर्न बाइपास इलाके को भी खाली कर दिया है। बता दें कि बलूचिस्तान प्रांत के माच इलाके में पिछले शनिवार को शिया हाजरा समुदाय के खनिकों को अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी।
6 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे मृतकों के परिवारीजन
अपने परिजनों की हत्या से बौखलाए हजारा समुदाय के हजारों लोग क्वेटा के वेस्टर्न बाइपास इलाके में भयंकर ठंड में शवों के ताबूत के साथ धरने पर बैठ गए थे। इनकी मांग थी कि जबतक प्रधानमंत्री इमरान खान रक्षा का आश्वासन देने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनके पास नहीं आते तबतक वे शवों को नहीं दफनायेंगे।

पाठको की राय